प्रयागराज। प्रयागराज के तहसील हंडिया के अंतर्गत बिरहीमपुर स्थित उज्जवल कोचिंग सेंटर एवं उज्जवल डिजिटल लाइब्रेरी में 2 अक्टूबर के अवसर पर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के आदर्शों के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर उज्जवल कोचिंग सेंटर के संचालक सन्तोष यादव एवं प्रबंधक अनिल कुमार सिंह सहित विद्यार्थी और अन्य उपस्थित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed