
लखनऊ, 02 अक्टूबर 2026
आज लखनऊ स्थित गांधी आश्रम खादी ग्रामोद्योग भवन, हजरतगंज में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, सत्य और अहिंसा के पुजारी पूज्य महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री जी ने पूज्य महात्मा गांधी जी के स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के सशक्त संकल्पों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाले “चरखा” को चलाकर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के आत्मीय भाव को पुनर्जागृत किया और संकल्प को सशक्त किया।
इस अवसर पर मा० सांसद, राज्यसभा बृजलाल जी, मा० महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, मा० सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान जी, मुकेश शर्मा जी, लाल जी प्रसाद निर्मल जी, पवन सिंह चौहान जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ आनंद द्विवेदी जी, मा० विधायकगण नीरज बोरा जी, अमरेश कुमार रावत जी, जय देवी जी, राजेश्वर सिंह जी, मा० अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग मोहसिन रजा जी, क्षेत्रीय मंत्री गांधी आश्रम देवी प्रसाद जी, क्षेत्रीय व्यवस्थापक सर्वजीत तिवारी जी, व्यवस्थापक अखिलेश उपाध्याय जी, साहित्यकार एवं समाजसेवी अखिलेश द्विवेदी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
