
रिपोर्ट अनूप कुमार सहायक ब्यूरो चीफ
एम डी न्यूज बहुआयामी समाचार

निरीक्षण के दौरान पुल की जर्जर स्थिति, जगह-जगह बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का जायजा लिया। लंबे समय से चली आ रही समस्या और क्षेत्रीय जनता को आवागमन में हो रही असुविधा को लेकर मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता श्री अनूप मिश्रा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुल के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए। कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य धरातल पर दिखाई देना चाहिए जनता की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कानपुर की जनता का हित, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है
