
दो बच्चों की मां और प्रेमी का शव होटल कमरे में लटका मिलादस दिनों से पति-पत्नी बनकर ठहरे थे होटल मेंमहिला के पति ने लगाया तीन लाख रुपए का सामान ले जाने का आरोप
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बहराइच। शहर के एक होटल के कमरे में दो बच्चों की मां का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। एक महिला और उसके प्रेमी के शव फंदे से लटके मिले। महिला की उम्र 46 वर्ष, जबकि युवक की उम्र 27 वर्ष थी। दोनों 22 सितंबर से होटल में खुद को पति-पत्नी बताकर ठहरे हुए थे। दिनभर कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया तो दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका पिंकी गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली थी। उसकी शादी विजय शर्मा से हुई थी। परिवार में पांच साल का बेटा और 10 साल की बेटी हैं। वहीं, युवक रिंकू (27) श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर मजरे कथरा माफी का निवासी था। वह बिजली मैकेनिक का काम करता था।पिंकी के पति विजय शर्मा ने बताया कि रिंकू उनके घर के सामने किराये पर रहता था। इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच परिचय हुआ। उनके मुताबिक रिंकू पहले पिंकी को बहन मानता था। विजय ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को उनकी पत्नी घर से एक लाख रुपये नकद और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान लेकर चली गई थी। उसी शाम 6:11 बजे उसका फोन बंद हो गया। विजय के अनुसार 30 सितंबर को पिंकी ने रिंकू के मोबाइल से फोन कर 80 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा था। उसने बताया था कि रुपये भेजने के बाद रिंकू उसे नोएडा लाकर छोड़ देगा। इसके बाद गुरुवार को होटल में दोनों की मौत की सूचना मिली।रिंकू की मौत की खबर मिलने पर उसके पिता पतिराम यादव परिवार के साथ बहराइच पहुंचे। रिंकू के चचेरे भाई राम प्रगट यादव ने बताया कि रिंकू नोएडा में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था। इसी साल 11 जुलाई को उसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी की विदाई नहीं हुई थी। वह एक अगस्त को नोएडा चला गया था। राम प्रगट के मुताबिक नोएडा पहुंचने के बाद रिंकू ने फोन कर परिवार को अपने पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद उससे परिवार की कोई बातचीत नहीं हुई। गुरुवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान को फोन कर रिंकू की मौत की सूचना दी, जिसके बाद परिवार को घटना का पता चला। परिजनों का कहना है कि वे उस महिला के बारे में नहीं जानते, जिसके साथ रिंकू का शव होटल में मिला। दोनों की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस होटल में उनके ठहरने, घटना से पहले की गतिविधियों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
