एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

कानपुर  नगर।  ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के मुख्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय बैठक को संगठन ने मंडल स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया, ताकि दूर-दराज के पदाधिकारियों का समय खराब न हो। इसी क्रम में कानपुर मंडल की बैठक मुख्य कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें कानपुर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, बैठक को संबोधित करते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह ने बताया कि संगठन ने 15 अगस्त 2026 को "नशा मुक्त भारत" बनाने की दिशा में एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के तहत भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को पूर्णतः नशा मुक्त करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार को तीन पत्र भेजकर सुझाव दिया गया था कि सरकार 02 अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस हेतु विधेयक (Bill) लाए। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि सरकार विधेयक नहीं लाती है और उसकी मंशा नशा के खिलाफ नहीं लगती है, तो ऑपरेशन विजय 20 नवंबर 2026 से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।इसी बीच भारत सरकार को भी पत्र भेजे गए थे। जिस पर 06 सितंबर 2026 को पुणे में भारत सरकार के गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी ने एक अहम बयान दिया, जो ऑपरेशन विजय की मांगों के बिल्कुल अनुकूल है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के सचिवालय से संपर्क करने पर बताया गया कि आपके पत्रों पर कार्यवाही चल रही है और पूरी सरकार इसी पक्ष में है तथा इस पर निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए आज की बैठक में मंथन किया गया। मंथन का निष्कर्ष यह निकला कि संगठन अब पुनः उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगेगा कि क्या सरकारें वाकई में भारत के गृहमंत्री जी द्वारा दिए गए बयान पर गंभीर हैं। शिवमंगल सिंह ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आंदोलन हो और लोगों का तथा समाज का समय खराब हो। लेकिन अगर सरकार गंभीर नहीं है और यह बयान समाज को गुमराह करने वाला है, तो संगठन 20 नवंबर 2026 से अपने निर्णायक आंदोलन के रास्ते को अपनाएगा। स्पष्टीकरण का समय निकलने के बाद संगठन अपने सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाएगा और नवंबर से नशा के खिलाफ एक मजबूत और निर्णायक अभियान की शुरुआत करेगा। कानपुर मंडल की बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारी एवं गोंडा  जिलाध्यक्ष अजीत  यादव सहित   समर्थकों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नशा के खिलाफ ऑपरेशन विजय को जन-जन का समर्थन मिल रहा है।
8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *