MD न्यूज़ रिपोर्टर संदीप बाजपेई

फरधान-खीरी। थाना फरधान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दबिश देकर तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है।


थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि थानाध्यक्ष निराला तिवारी के आने के बाद से थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगा है। उनकी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *