रिपोर्टर = रवि कुमार भट्ट, वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)
MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
लखनऊ, 04 अक्टूबर 2026
पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देशन में एवं जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से आज थाना दुबग्गा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुन्नालाल खेड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, दवाइयों और सुरक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और 24 घंटे निगरानी रखी जाए।
मौके पर थाना दुबग्गा पुलिस, राजस्व विभाग एवं आपदा राहत टीम मौजूद रही।
