संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख

मथुरा। थाना जैत पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को गांव के मुख्य द्वार पर दौड़ लगाते समय गांव के ही आमिर खां से एक व्यक्ति की टक्कर हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद वादी के परिजनों के साथ मारपीट की गई।
मामले में थाना जैत पर मुकदमा अपराध संख्या 662/25 के तहत धारा 191(2), 115(2) और 126(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने रविवार 4 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम राल थोक कुबेर से लीलू पुत्र अयूब उर्फ सेठ, निवासी नगला ब्राह्मण, थाना जैत, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, आरक्षी पंकज और महिला आरक्षी अदिति भाटी की पुलिस टीम ने की।

6 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *