एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव

झांसी। इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के नामांकन कार्यक्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सहभागिता देखने को मिली। नामांकन के दौरान आयोजित रैली में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

नामांकन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव महिला सभा रेखा यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी भी रही। इनमें नरेश उत्तम पटेल, चंद्रपाल सिंह यादव, दीप नारायण सिंह यादव तथा झांसी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *