रिपोर्ट- इमरान मलिक
हाथरस। 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के अवसर पर सविता समाज उत्थान समिति द्वारा सविता समाज सम्मेलन एवं मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में टीवी कलाकार आराध्या सिंह, सिंगर अनुराग सेन, दलबीर सिंह, रोहिणी सेन, मनी सेन, सौरभ सेन और प्रशांत सेन सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया और मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सविता समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
