विश्वकर्मा समाज ने किया सपा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ का स्वागत

नमोघाट स्थित प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया सम्मान

वाराणसी, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ का रविवार को नमोघाट स्थित प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं विश्वकर्मा समाज के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष नंदलाल दास एवं सोनू विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ को सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने कहा कि उन्हें मिला सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे विश्वकर्मा समाज का सम्मान है। समाज के लोगों से मिले स्नेह और सम्मान से उन्हें सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका समाज की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रबंधक भारत लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. राम अधार शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, सहायक सचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सचिव घनश्याम मास्टर, शिवबली विश्वकर्मा, सोनू लाल विश्वकर्मा, गोरखनाथ विश्वकर्मा, सतनारायण विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा एवं प्रियल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *