रिपोर्टर = रवि कुमार भट्ट, वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)
MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026
गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण फैजुल्लागंज के दाऊदनगर, मामा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव के हालात बने हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ उत्तरी विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक नीरज बोरा जी ने नाव से दौरा किया और ग्रामवासियों को राहत सामग्री वितरित की।

विधायक नीरज बोरा ने घर-घर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं जानीं और राहत-बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री भी प्रभावित परिवारों को बांटी गई।

राहत किट में ये रहा
राहत सामग्री में दाल, चावल, आटा, चीनी, नमक, तेल, मसाले, आलू-प्याज, चना, बिस्कुट सहित दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं तथा महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड, साबुन, डिस्पोजल बैग एवं बाल्टी जैसी आवश्यक सामग्री शामिल रही।

विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य, राहत एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाएं, किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान मौजूद रहे
विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा जी, माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, एडीएम राकेश कुमार सिंह, एडीएम एम.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर साहिल कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

