पवन कुमार लखीमपुर तहसील
Md न्यूज़
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील एवं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामापुर- जुलाहनपूरवा के बीच रपटा पुल पर मजदूरी करने जा रहा व्यक्ति साइकिल सहित तेज धार में बह गया। आज दिनांक 05/10/2026 को समय करीब 08:00 बजे थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत स्थित रपटा पुल, जुलाहन पुरवा पर एक व्यक्ति जाबिर अली पुत्र मोहम्मद नबी, निवासी लखपेड़ा गंज, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी,( जो कि मजदूरी के लिए लखीमपुर जा रहा था) उम्र करीब 32 वर्ष के उल्ल नदी में बने रपटा पुल में डूबने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर तत्काल चौंकी प्रभारी रामापुर अबलीश पंवार एवं 2nd बटालियन, पीएसी सीतापुर की फ्लड (बाढ़ राहत) टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुँचकर डूबे हुए व्यक्ति जाबिर अली की खोजबीन/तलाश की जा रही है।
2 views
