MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुज़फ्फरनगर
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में स्कूली छात्रा से कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौ अरमान को गिरफ्तार कर लिया।वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा गया है।वहीं, छात्रा को सुरक्षित छोड़ने वाले युवक के संबंध में चौकी प्रभारी ललित कसाना की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है।
