एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,मीरांपुर।आज दिनांक 05,10,2026, को शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरांपुर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष सीबीएसई रिटायरमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीबीएसई के प्रशिक्षण विशेषज्ञ दीपक मलिक ने सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा, वित्तीय प्रबंधन,पेंशन प्रावधान तथा स्वस्थ एवं सुखद जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।


प्रशिक्षण के दौरान दीपक मलिक ने सेवानिवृत्ति से पहले उचित वित्तीय योजना बनाने, बचत एवं निवेश के विकल्पों को समझने तथा पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का सही उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए चरण की शुरुआत है। समय रहते आर्थिक योजना बनाने से भविष्य को सुरक्षित और तनावमुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने आर्थिक योजना के साथ मानसिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय रहने तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर भी जोर दिया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्यशाला को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा, निदेशक राजेश शर्मा, प्रबंधिका शिखा शर्मा, प्रधानाचार्या शालिनी राय, कोऑर्डिनेटर दीप्ति व्यास एवं कृति शर्मा सहित शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने दीपक मलिक का आभार व्यक्त किया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *