एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,मीरापुर।आज दिनाँक 05,10,2026, को गंगा बैराज से निकली गंगनहर जो ग्राम देवल से होकर ग्राम टिकौला से निकल कर रामराज, गढ़मुक्तेश्वर जाती है।उस गंगनहर मे अज्ञात शिकारियों द्वारा जहरीला पदार्थ गैरने से गंगनहर की छोटी व बड़ी मछलियां व जीव जन्तुओ भी मर गए है। अब यह सवाल उठता है। कि हर साल गंगनहर बन्द होने पर गंगनहर मे जहरीला पदार्थ डाला जाता है।

ये सब वन विभाग की मिली भगत से होता है।यह मामला आज का नही है पहले भी कई बार गंगनहर मे जहरीली दवाई डाली गई है। लेकिन मिली भगत के कारण मामला रफा-दफा कर दिया जाता है।जहरीली दवाई गैरने से गंगनहर का पानी दूषित हो जाता है।जिससे चरवाहे जो अपने पशु चराते है अपने पशूओं को गंगनहर का पानी भी नहीं पिला सकते है क्योंकि पशुओं को गंगनहर का पानी पिलाने से पशूओं का मरने का खतरा बन जाता है । ओर जहरीली दवाई गिरने से छोटी व बडी मछलियां मर जाती हैं। ओर छोटे जीव जंतु भी मर जाते हैं। वन रेंज अघिकारी अशोक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *