रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में किसान द्वारा धान बीज में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद कृषि विभाग हरकत में आया। किसान राणा प्रताप सिंह उर्फ प्रदीप ने जिले पर की गयी पर सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह ने मौक़े पर पहुंच कर जाँच की ।
बताते चले कि हबीबपुर निवासी राणा प्रताप सिंह उर्फ प्रदीप ने बिन्दौरा चौराहे पर स्थित माँ वैष्णो कृषि सेवा केन्द्र से 12 किलो धान का बीज खरीदा था, जो रासी सीड्स प्रा० लि०, हेड ऑफिस कोयम्बटूर, तमिलनाडु कंपनी का था। बुआई के कुछ समय बाद खेत में अजीब तरह का जंगली नुमा धान उग आया। किसान के अनुसार उसकी कुल फसल में लगभग 40 प्रतिशत फसल जंगली / अवांछनीय पौधे के रूप में विकसित हो गई है, जबकि 60 प्रतिशत फसल ही सही है।


जिससे किसान को भारी आर्थिक क्षति होने की आशंका पर एडीओ कृषि से मांग की है कि मौके पर बीज विक्रेता व रासी सीड्स कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की थी सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह के खेत पर जाकर जमीनी हकीकत देखी और फसल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में जाकर किसान से बातचीत की और चालीस प्रतिशत नुकसान के दावे का जायजा लिया।
इस दौरान डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि किसान की शिकायत पर मौके पर आकर फसल का निरीक्षण किया गया है। सोलह बीघा में कितने प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर जांच में किसी भी स्तर पर कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *