संवाददाता जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख

मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध संत और पद्मश्री से सम्मानित रमेश बाबा का मंगलवार को करीब 12:30 बजे गोलोकवास हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रमेश बाबा की गिनती ब्रज के प्रमुख संतों में होती थी। उनके गोलोकवास की खबर से संत समाज और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।

रमेश बाबा बरसाना के गहवर वन क्षेत्र स्थित मान मंदिर में रहते थे। वे लंबे समय से ब्रज की सेवा, गौसेवा और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे। उन्हें देश-दुनिया में गौसेवा और ब्रज संरक्षण के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। वह विशाल गौशाला के संचालन से भी जुड़े रहे, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी गौशालाओं में गिना जाता है।

रमेश बाबा का जीवन ब्रजभूमि, गौसेवा और राधा-कृष्ण भक्ति को समर्पित रहा। उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु मान मंदिर पहुंचते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मान मंदिर और बरसाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत पहुंचने लगे।

11 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *