MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुज़फ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बड़ी संख्या में सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 200 ट्राईसाइकिल, 36 व्हीलचेयर, 45 स्मार्ट केन, 144 वैशाखी, 20 एमआर किट, 14 लेप्रोसी किट, 15 कान की मशीन तथा 98 कृत्रिम हाथ-पैर शामिल रहे।


वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत 25 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एमएलसी वंदना वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनका जीवन सुगम करना और पात्र लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *