रिपोर्ट- कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार

आगरा/फतेहाबाद। SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फतेहाबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मेला ग्राउंड से अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला और SIR प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की। वहीं, आगरा देहात के कई अन्य स्थानों पर भी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने की खबर सामने आई है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *