
सीएचसी सैदपुर की व्यवस्थाओं का विशेष सचिव ने लिया जायजा प्रसव कक्ष व लेबर वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना, दवाइयों की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,सैदपुर आकांक्षात्मक विकासखंड वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर का मंगलवार को विशेष सचिव एवं सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।विशेष सचिव ने सीएचसी की डिस्पेंसरी, इमरजेंसी कक्ष, डेंगू-मलेरिया वार्ड, ओपीडी, जेएसवाई प्रसव कक्ष एवं लेबर वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में उनका फीडबैक जाना।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

विशेष सचिव ने प्रसव कक्ष एवं लेबर वार्ड की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी भी ली और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध दवाइयों की सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को दवाओं की उपलब्धता की जानकारी आसानी से मिल सके।निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, अन्य आयुष चिकित्सक, बीपीएम नावेद, बीसीपीएम रूपकिशोर, फार्मासिस्ट, जेएसवाई स्टाफ नर्स मरियम, श्वेता सबलोक, पूनम, तिवारी, अंजली, नाजिया, मधुलिका, वंदना त्रिपाठी सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
