
शिक्षकों के हितों की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ ऋतिका दुबे ने किया नामांकन

वाराणसी:- वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी ऋतिका दुबे ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया | माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतिका दुबे ने शिक्षकों के हितों,उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया |
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी के साथ चंदौली,मिर्जापुर, गाजीपुर,जौनपुर,भदोही,सोनभद्र और बलिया जनपद शामिल हैं नामांकन के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी, प्रबंधक,प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे | ऋतिका दुबे ने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है | वित्तविहीन शिक्षकों सहित सभी शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों तक पहुंचाना और उनके हितों के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी | उन्होंने शिक्षकों के सम्मान,अधिकार,सेवा संबंधी समस्याओं तथा बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही | इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ‘फौजदार’, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,वाराणसी जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा,मिर्जापुर जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार दुबे,चंदौली जिलाध्यक्ष संजीव यादव,जौनपुर जिलाध्यक्ष श्रद्धेय गुप्ता तथा बलिया जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे | नामांकन के दौरान समर्थकों और शिक्षकों ने ऋतिका दुबे के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा जताई ||
