सहसवान : क्षेत्र के ग्राम सालिक नगला के पास दो बाईकों सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई । उसमे हरवंश पुत्र हीरा सिंह(30) निवासी इस्माइलपुर मेमडी ग्राम बेहटा भूड़, इस्लामनगर से अपने गांव जा रहा था तभी आजाद पुत्र रियासत अली(27) निवासी ग्राम विथरी चैनपुर जिला बरेली से सहसवान की ओर ग्राम नवाबगंज शादी में जा रहा था तभी दोनों बाइको सवारों की सालिक नगला मोड़ के पास आमने सामने से भिंडत हो गई जिसमे दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान लाया गया । वहां पर दोनों की मरहम पट्टी कर युवकों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *