
रिपोटर -नीलेश मौर्य
MD NEWS बहुआयामी समाचार
जगदीशपुर (अमेठी), 06 अक्टूबर, मंगलवार। रानीगंज बाज़ार स्थित ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार को “नमो सेवागाथा” नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘की प्रस्तुति Namo सेवागाथा नुक्कड़ नाटक’ के बैनर तले कलाकारों की टोली ने “मेरा देश मेरा अभिमान – देश का विकास, सेवा ही संकल्प” के नारे के साथ प्रस्तुति दी।
कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, नारी शक्ति, अतिथि देवो भवः महाकुंभ और पर्यावरण संरक्षण जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश “जन-जन तक पहुँचेगी सेवा की कहानी” और “आओ… देखें, समझें और बदलें समाज की सोच” रहा। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
