वाराणसी, 07 अक्टूबर 2026।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण तथा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम को सफलता मिली है।

थाना भेलूपुर पुलिस टीम ने संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त गौतम कुमार श्रीवास्तव पुत्र गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, निवासी ईबी-198, वी.डी.ए. कॉलोनी, बड़ी गैबी, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 31 वर्ष को वी.डी.ए. कॉलोनी, बड़ी गैबी के पास से 06 अक्टूबर 2026 को रात करीब 9 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0-0566/2026, धारा 126(2)/74/76/75(2)/78(2)/115(2)/64/62 बीएनएस एवं धारा 3/4/18 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक, स्थान एवं समय

  • स्थान: वी.डी.ए. कॉलोनी, बड़ी गैबी, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
  • दिनांक: 06 अक्टूबर 2026
  • समय: रात करीब 9 बजे

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

गौतम कुमार श्रीवास्तव पुत्र गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, निवासी ईबी-198, वी.डी.ए. कॉलोनी, बड़ी गैबी, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 31 वर्ष।

संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0-0566/2026, धारा 126(2)/74/76/75(2)/78(2)/115(2)/64/62 बीएनएस एवं धारा 3/4/18 पॉक्सो एक्ट, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे, चौकी प्रभारी बजरडीहा, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. म0उ0नि0 रश्मि जायसवाल, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. हे0का0 संदीप कुमार सिंह, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
  5. का0 राम नगीना मौर्या, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
19 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *