मितौली (खीरी), 7 अक्टूबर 2026 क्षेत्र में धान कटवा रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मूड़ा हरदासपुर पटसार की है जहाँ बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनरेश यादव उम्र 45 वर्ष निवासी मूड़ा हरदासपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रामनरेश अपने खेत में कंबाइन से धान कटवा रहे थे कि दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुई बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से रामनरेश उसकी चपेट में आ गए और झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मैगलगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनरेश की पत्नी का पांच साल पहले निधन हो चुका है। उनके पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

8 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *