

बरेली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत–2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ विकास भवन से हुआ एवं यात्रा का समापन बरेली क्लब में हुआ, जहां सेवा कलश की स्थापना के साथ अखंड सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर बरेली क्लब में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों को विकसित भारत–2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थापित सेवा ज्योति को निरंतर सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बताया गया। वहाँ पर उपस्थित जनसमुदाय ने सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला अधिकारी अविनाश सिंह,नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली
