
सहसवान,आगामी त्योहारों को लेकर (IAS) जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
रिपोर्टर अवनी महेश्वरी सहसवान
सहसवान बदायूँ आगामी त्योहार जैसे राम बारात, व बाल्मिकी जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सहसबान कोतवाली सभागार में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता (IAS) जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा* ने की।बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सहसवान गंगा-जमुनी तहजीब का नगर है, यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं।

त्योहारों के दौरान हुड़दंग मचाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर तत्काल FIR कर कार्रवाई की जाएगी।*मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह मौजूद रहे।* दोनों अधिकारियों ने भी सभी धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि पुलिस की ओर से सभी प्रमुख मंदिरों, बाजारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।जॉइंट मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था तथा विद्युत विभाग को जर्जर तारों को ठीक करने के सख्त निर्देश दिए।इस दौरान दोनों समुदायों के धर्मगुरु, सभासद, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
