
इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी उदिता की ऑफिशियल क्लब विजिट सम्पन्न

वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी उदिता, डिस्ट्रिक्ट 312 की ऑफिशियल क्लब विजिट बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कामानी एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आशा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में क्लब द्वारा सत्र के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा आवश्यक फाइल्स एवं रिकॉर्ड्स का विधिवत निरीक्षण एवं प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए दो जरूरतमंद छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिलें प्रदान कीं तथा एक जरूरतमंद युवती के विवाह हेतु आवश्यक सामान एवं आर्थिक सहयोग दिया। इसके उपरांत क्लब की औपचारिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें क्लब की गतिविधियों, उपलब्धियों, आगामी योजनाओं एवं सामाजिक परियोजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन क्लब प्रेसिडेंट संजुलिका सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर एडिटर कीर्ति सिंह, ट्रेजरर अंजलि गुप्ता, आईएसओ स्मृति बाला, मेंटर श्वेता गुप्ता, आईपीएस पारुल गुप्ता, नेहा गौतम, शिल्पी राजीव एवं रजनी सिंह सहित क्लब की टीम एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुमेधा जायसवाल ने किया। क्लब प्रेसिडेंट संजुलिका सिन्हा ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सार्थक सहायता पहुंचाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
