रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर : रेडक्रास के महाभियान में बच्चों को स्वच्छता, उबला पानी और जलभराव से बचाव की दी सीख
डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बुधवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद एवं दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान चलाया गया। डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित अभियान का नेतृत्व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

अभियान के दौरान कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज के 98, उच्च प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी नगर के 95, उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श खेलदार के 89 तथा प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा के 35 समेत कुल 317 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई। औषधि का वितरण डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। घर और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों का प्रजनन होता है। उन्होंने बच्चों को पीने का पानी उबालकर पीने तथा अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्रधानाचार्या शुभांगी पांडेय, पान कुमारी, शबाना बेगम, चंद्रप्रभा समेत विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अभियान में प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव ने भी सहभागिता की।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *