
रिपोर्ट रवि शंकर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रायबरेली। जगतपुर के उड़वा गांव के पास बुधवार सुबह कार सवार मां-बेटी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से कार में बैठी 12 वर्षीय बच्ची सहम गई और चीखते हुए मां से बोली- मम्मी, बचा लीजिए प्लीज। महिला भी कार के अंदर से मदद के लिए गुहार लगाती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उड़वा निवासी रिद्धिमा सिंह सुबह करीब सात बजे अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। गांव के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनकी कार रोक ली। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने कार पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। हमले से कार में बैठी बच्ची घबरा गई। मां-बेटी ने बचाव के लिए शोर मचाया।
स्रोत-सोशल मीडिया
इसी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। मामले में प्रधान के दो बेटों रितेश मिश्रा, सत्यम मिश्रा के अलावा शिवम मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
दूसरे पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि घटना से उनके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
