जैदपुर/बाराबंकी। समय पर धान की बोआई, खाद-पानी और दवा का इंतजाम करने के बाद भी खेत में दाने नहीं आए। फसल पकने के समय खेत में धान की जगह जंगली घास और जंगलनुमा पौधे नजर आने से किसान परेशान है। विकासखंड मसौली के इन्धौलिया गांव निवासी किसान अवधेश कुमार वर्मा ने बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बाराबंकी से शिकायत की है। किसान ने मामले की जांच कराकर नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

किसान अवधेश कुमार वर्मा पुत्र रामप्रताप वर्मा के मुताबिक उसने सफदरगंज-बांसा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग, मुश्किनगर निवासी दुकानदार देवी शंकर वर्मा की दुकान से बायोसीड कंपनी का गजराज मोटा धान का चार किलो बीज खरीदा था। इस बीज को उसने अपने करीब चार बीघा खेत में बोया। किसान का कहना है कि फसल तैयार करने में उसने खाद, पानी, दवा और मेहनत के साथ अपनी जमा पूंजी भी लगा दी।

फसल में दाना नहीं आने का दावा
किसान के अनुसार अब फसल पकने की स्थिति में पहुंच चुकी है, लेकिन खेत के करीब 50 प्रतिशत हिस्से में धान की अपेक्षित बालियों और दानों के बजाय जंगली घास व जंगलनुमा पौधे उग आए हैं। इससे फसल की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। किसान ने इसे बीज की गुणवत्ता से जुड़ी समस्या बताते हुए जांच की मांग की है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed