एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के तथा क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह एंव भोपा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 25/26.09.2026 की रात्रि में थाना भोपा के ग्राम शुक्रताल में अज्ञात चोरो द्वारा सोलर प्लांट शुक्रताल से चोरी की घटना कारित की गयी थी। थाना भोपा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 08.10.2026 को थाना भोपा पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त मामले का सफल अनावरण करते हुए।

चैकिंग के दौरान 05 शातिर चोर अभियुक्त अजीज पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम शाहपुर, शाहनवाज पुत्र इस्तायाक निवासी ग्राम मौहल्ला रहमतनगर बिलाल मस्जिद के पास थाना भावनपुर जनपद हरिद्वार,अमन पुत्र बब्लू, अशवनी पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम विलहैत थाना बिनावर जनपद बदायूॅ, व ज्ञान बाबू पुत्र राम भजन निवासी ग्राम उदयई थाना अलीपुर जनपद बदायूॅ, को जनता इण्टर कॉलिज भोपा-बेलडा रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 08 बन्डल कॉपर तार POLYCAB कम्पनी, 30,000 रूपये नगद, 01,स्कॉर्पियो कार व 01 बुलेट मोटरसाइकिल(चोरी के पैसो से खरीदी गयी कीमत करीब 02 लाख 55 हजार रूपये) बरामद किये गये। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
