बुढ़ाना स्थित ग्रीन हॉस्पिटल में सीएमओ, एडीएम एवं चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में जांच-पड़ताल की।बताया जा रहा है कि यह जांच एक बच्चे की मौत से जुड़े प्रकरण में सामने आई शिकायत के आधार पर की जा रही है। संबंधित बच्चे के पिता के सऊदी अरब में रहने की जानकारी भी सामने आई है। मामले में विभाग द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

बच्चे की मौत से जुड़े पुराने प्रकरण के बाद ग्रीन हॉस्पिटल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम!बुढ़ाना स्थित ग्रीन हॉस्पिटल में सीएमओ, एडीएम एवं चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में जांच-पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि यह जांच एक बच्चे की मौत से जुड़े प्रकरण में सामने आई शिकायत के आधार पर की जा रही है। संबंधित बच्चे के पिता के सऊदी अरब में रहने की जानकारी भी सामने आई है। मामले में विभाग द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुराने मामले पर भी रही है स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
ग्रीन हॉस्पिटल को लेकर मई 2024 में भी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सामने आई थी। उस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में बच्चों की नर्सरी का निरीक्षण किया था और रिपोर्ट के अनुसार नर्सरी के दस्तावेज/पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए जा सके थे। इसके बाद एनआईसीयू नर्सरी वार्ड को सील किए जाने की खबर प्रकाशित हुई थी।
सिटी हॉस्पिटल में भी हुई जांच
इसी क्रम में सिटी हॉस्पिटल में बच्चों की नर्सरी चलने की शिकायत पर टीम ने जांच की। शिकायत के समय मौके पर नर्सरी संचालित नहीं मिली। बताया गया कि नर्सरी पहले ही बंद थी और अब उसके लिए दूसरी पर्याप्त जगह तैयार की जा रही है, जिसमें डबल निकासी गेट की व्यवस्था की जा रही है।

टीम ने अस्पताल के अन्य दस्तावेज भी चेक किए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार दस्तावेज पर्याप्त पाए जाने के बाद टीम वापस लौट गई।
महत्वपूर्ण: ग्रीन हॉस्पिटल से जुड़े बच्चे की मौत के मामले में जांच अभी विभागीय स्तर पर है। इसलिए किसी व्यक्ति या अस्पताल पर लापरवाही अथवा दोष का अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने से पहले नहीं निकाला जा सकता।
पूरे मामले की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए MD NEWS के साथ।
