
सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जय श्री राम से गूंजा पंडाल
रिपोर्टर अवनी महेश्वरी सहसवान
सहसवान ,बदायूं नगर की ऐतिहासिक और वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार शाम प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय परिसर में श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *(IAS) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा* ने फीता काटकर रामलीला मंच का विधिवत उद्घाटन किया। जैसे ही उन्होंने फीता काटा, पूरे पंडाल में जय श्री राम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।अध्यक्ष बॉबी गौतम ने किया अतिथियों का स्वागत*रामलीला समिति के अध्यक्ष *बॉबी गौतम उर्फ गौतम असावा* ने मंच पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि – *”सहसवान की रामलीला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे नगर की पहचान, गौरव और संस्कृति से जुड़ी है।

यह मंच नई पीढ़ी को हमारी परंपरा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों से जोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा प्रयास है कि इस बार की रामलीला पिछले सभी वर्षों से अधिक भव्य और आकर्षक हो।”**प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद*इस भव्य उद्घाटन समारोह में कानून व्यवस्था को लेकर *क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी नरेश पाल सिंह* भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी रामलीला कमेटी को आयोजन की शुभकामनाएं दी और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान नगर के कई गणमान्य व्यक्ति, सभासद, व्यापारी नेता और बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। पहले दिन शिव विवाह की लीला के मंचन के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसे देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
