रिपोर्ट – पुनीत शुक्ला MD news हरदोई

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चल रहे वन्य जीव सप्ताह का आज 8.10.2026 को समापन हो गया। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने वन्य जीव संरक्षण पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बच्चों ने वन्य जीवों के महत्व और उनके संरक्षण को लेकर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने बताया कि वन्य जीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं और इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में C O नरेंद्र कुमार रावत एवं SI ज्ञानचंद्र पटेल द्वारा बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया और उन्हें वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एम एस कान्वेंट स्कूल सांडी हरदोई से आरके सिंह प्रिंसिपल सुखनंदन सिंह वीरेश सिंह शैलेश सर रविश शर्मा विभव त्रिवेदी प्रियंका शुक्ला नेहा श्रीवास्तव ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे वही शिवम इंटर कॉलेज सांडी हरदोई से पुनीत शुक्ला मौजूद रहे
भाग लेने वाले स्कूल
1-एम एस कान्वेंट स्कूल सांडी हरदोई
आदित्य सिंह कक्षा 8 प्रथम स्थान
मोहिनी कक्षा 7 द्वितीय स्थान
2- शिवम इंटर कॉलेज सांडी हरदोई
मानवी राठौर कक्षा 7 प्रथम स्थान
हिमांशु राजपूत कक्षा 8 द्वितीय स्थान
