
सुबह 5 बजे बिजली चोरों पर टूटा बिजली विभाग का कहर, 8 पकड़े गए कटिया डालकर बिजली चोरी का खेल पकड़ा, पठान टोला से सैफुल्लागंज तक मचा हड़कंप
र
रिपोर्टर अवनी महेश्वरी सहसवान
बदायूं ,सहसवान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने तड़के पांच बजे ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने पठान टोला, अकबराबाद और सैफुल्लागंज में अचानक छापेमारी कर आठ लोगों को अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया।सुबह के वक्त अचानक पहुंची विभागीय टीम को देखकर बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई।

टीम ने घरों और परिसरों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। विभाग के मुताबिक, कई स्थानों पर केबल के जरिए सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर अवैध केबल हटाकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायतों के बाद विभाग ने कसा शिकंजा क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायतों के बाद विभाग ने यह विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के लिए पहले से टीम गठित की गई थी। जैसे ही टीम ने अलग-अलग मोहल्लों में दस्तक दी, बिजली चोरी का खेल पकड़ में आने लगा।विभाग ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
SDO का दो टूक संदेश—नहीं बख्शे जाएंगे बिजली चोर अभियान की अगुवाई कर रहे उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने साफ कर दिया कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ औचक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।चेकिंग टीम में अवर अभियंता विनोद कुमार, टीजी-2 हरिपाल सिंह समेत विभागीय कर्मचारी और पुलिस बल शामिल रहा।
