
अमित गिहार के ब्रज क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर गूँजा बिसौली: उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों व पुष्पवर्षा के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बिसौली बदायूं भारतीय जनता पार्टी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद अमित गिहार का प्रथम बिसौली आगमन किसी ऐतिहासिक उत्सव से कम नहीं रहा। उनके स्वागत में पूरा शहर उमड़ पड़ा और चप्पे-चप्पे पर गिहार समाज व पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था और एक विशाल, भव्य काफिले के साथ यह स्वागत समारोह अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।ढोल-नगाड़ों की गूँज और पुष्पवर्षा के बीच गूँजे नारेभव्य स्वागत यात्रा दबतौरी मोड़ से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए वार्ड संख्या 13 स्थित गिहार कॉलोनी और मोहल्ला चारबाग पहुँची।

यात्रा के दौरान जगह-जगह खड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और दिल खोलकर पुष्पवर्षा कर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूँज और “अमित गिहार ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा बिसौली गूँज उठा।माता के दरबार में टेका माथा, लिया आशीर्वादस्वागत यात्रा के क्रम में मोहल्ला चारबाग स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुँचकर अमित गिहार ने विधि-विधान से माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया।जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही मुख्य लक्ष्य: अमित गिहारइसके पश्चात गिहार कॉलोनी में आयोजित एक विशेष जनसभा और बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित गिहार ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर एक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराकर उन्हें शासन स्तर तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस बड़ी जिम्मेदारी के तहत वे ब्रज क्षेत्र के सभी 19 जनपदों का दौरा करेंगे और गाँव-गाँव जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।ये दिग्गज नेता और गणमान्य लोग रहे मौजूदइस भव्य आयोजन में नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों और प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में संजीव कुमार शिवा,भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,दुर्गेश वार्ष्णेय पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास भिल्ला, पप्पू गिहार राकेश कुमार मौर्या विधानसभा प्रतिनिधि एससी एसटी.आयोग , डीलर, उमेश गिहार, राजकुमार उर्फ राजू फौजी, अरविंद गिहार, अंकित गिहार, राजकुमार गिहार, अर्जुन गिहार और अरुण गिहार इन सभी के साथ गिहार समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का भारी अमला पूरी तरह मुस्तैद और सक्रिय नजर आया। रिपोर्ट राजू आर्य
