MD News बहुआयामी समाचार बस्ती (लखनऊ) यूपी

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना और आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता—जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर रहेगा जोर

बस्ती- जनपद बस्ती के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने बुधवार, 08 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था की कमान संभाल ली।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकताओं में रहेगा। साथ ही पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *