
धोखाधड़ी कर कूट रचना से नकली सोने के आभूषण बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं ,थाना अलापुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नकली सोने के आभूषण बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार उवैश पुत्र नाजिम निवासी निको, थाना अलापुर, जनपद बदायूं को 8 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक हार, तीन अंगूठियां, पीली धातु तथा ₹40,000 रुपये बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 242/26, धारा 318(1), 318(4), 349, 338 BNS के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सनी चौधरी सहित उपनिरीक्षक विनोद कुमार, अभनी कुमार तथा कांस्टेबल परम चौधरी, देवेंद्र कुमार और राहुल चौधरी शामिल रहे।
