MD NEWS बहुआयामी समाचार

बरेली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जनपद बरेली में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में सरस मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन माननीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया। मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से समूह की महिलाओं एवं अन्य सदस्यों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन किया।सरस मेले में जिले के समस्त विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगाई गईं। इनमें प्रमुख रूप से हनी स्वयं सहायता समूह, भोले स्वयं सहायता समूह, मीना स्वयं सहायता समूह, वैष्णो स्वयं सहायता समूह, गंगा स्वयं सहायता समूह, नूर स्वयं सहायता समूह तथा भगत सिंह स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस मेले मे स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को लखपति दीदी योजना से जुड़ने के लिए और समूहों को उपलब्ध कराई जा रही आर्थिक सहायता का सदुपयोग करते हुए अपने व्यवसाय को विस्तार देने, आय में वृद्धि करने तथा लखपति दीदी क्लब में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, लखपति दीदी क्लब में शामिल दीदियों से करोड़पति दीदी बनने के लक्ष्य के साथ निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया। जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने मेले में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए प्रोत्साहित किया। इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना, स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग देना तथा ग्रामीण आजीविका, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सरस मेले के सफल आयोजन में उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला मिशन प्रबंधन इकाई, ब्लॉक मिशन प्रबंधकों तथा सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed