लखनऊ। सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरम कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी (दिप्तीगंज) की मुख्य सड़क लंबे समय से ध्वस्त और जर्जर अवस्था में है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर आज BBP प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु शर्मा ने सरोजिनी नगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी से मुलाकात कर शिवपुरम कॉलोनी रोड के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि सड़क टूटने के कारण बरसात में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों से क्षेत्रवासियों का निकलना दूभर हो गया है, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष कठिनाई हो रही है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ध्यानपूर्वक क्षेत्रवासियों की समस्या सुनी और जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शिवांशु शर्मा ने कहा, “आपके इस सकारात्मक आश्वासन और संवेदनशीलता के लिए सहृदय धन्यवाद विधायक जी! हमें विश्वास है कि आपके प्रयास से शिवपुरम कॉलोनी की सड़क का शीघ्र निर्माण होगा।”

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed