
कानपुर देहात| सरवनखेड़ा गांव में लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त खंड विकास अधिकारी विमल सचान उपस्थित रहे। इस दौरान जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों को पानी की बर्बादी रोकने और जल संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी विमल सचान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपिका सेंगर, पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश मिश्रा, सरवनखेड़ा ग्राम प्रधान अनिल बाजपेई, अवर अभियंता अनंत तिवारी, बीके फौजी, महामंत्री लल्लू यादव, बजरंग दल से विवेक चौहान, महामंत्री मनोज सिंह तथा अनुसूचित मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल पासवान, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन संतोष शुक्ला, अमित,देवेंद्र,जय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। व जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को शपथ ग्रहण कराया गया इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा मिलता है।

