झाँसी (अमरौख) । दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को गरौठा विधानसभा क्षेत्र के अमरौख में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय धरतीपुत्र नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सोनू यादव जी सहित उपस्थित साथियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय तथा गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित साथी: प्रदीप यादव सेना, कपिल यादव सेना, अजमेर यादव, जौरा, अनुज यादव, राघवेंद्र दोहरे, रजत पटेल, रोहित यादव सेना, रामजी तिवारी (मोठ), बाबू यादव, सोनू साहू, प्रिंस यादव, सुमित यादव, कालू पांचाल, अभय झा, राज कुशवाहा,शैलेंद्र यादव टोड़ी एवं राजा पांचाल। श्रद्धेय नेताजी के विचार और समाजवादी सिद्धांत सदैव लोगों को सामाजिक समानता, जनसेवा और संघर्ष की प्रेरणा देते रहेंगे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed