
वाराणसी। महिला के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को जैतपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिश्चन्द सोनकर (37) पुत्र स्वर्गीय बुद्धूलाल सोनकर, निवासी सिधवा घाट, पानी टंकी, सरैया, थाना जैतपुरा, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम तथा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में जैतपुरा पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी।
कई बार दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, मामले की वादिनी ने 9 सितंबर 2026 को हरिश्चन्द्र सोनकर के खिलाफ उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वादिनी ने अभियुक्त और उसकी पत्नी पर गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। इस संबंध में थाना जैतपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 0219/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 352 और 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जैतपुरा ने पुलिस टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को सरैया ओवरब्रिज से पुराने पुल के पास से अभियुक्त हरिश्चन्द्र सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
हरिश्चन्द्र सोनकर पुत्र स्वर्गीय बुद्धूलाल सोनकर, निवासी सिधवा घाट, पानी टंकी, सरैया, थाना जैतपुरा, वाराणसी। उम्र लगभग 37 वर्ष।
पंजीकृत मुकदमे का विवरण
- मुकदमा अपराध संख्या: 0219/2026
- धाराएं: 64(2)(m), 352, 351(3) BNS
- थाना: जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
गिरफ्तारी का विवरण
- दिनांक: 10 अक्टूबर 2026
- स्थान: सरैया ओवरब्रिज से पुराने पुल के पास, वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- आरक्षी विशाल कुमार गौड़, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
