बिसौली : खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एसडीएम ज्योति शर्मा ने अधिकारियों की बैठक में मतदाता सूचियों को नए सिरे से तैयार कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। सुश्री शर्मा ने कहा कि नए सिरे से तैयार होने वाली निर्वाचक नामावलियों में जिन लोगों के नाम पहले से सूची में शामिल हैं उनको भी निर्धारित प्रारूप पर नए सिरे से आवेदन करना होगा। एसडीएम ने बैठक में अनुपस्थित बीडीओ व बीईओ के प्रति नाराजगी व्यक्त की। वहीं आसफपुर बीडीओ ने अपने स्थान पर सचिव को बैठक में भेजा जिस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। एसडीएम ने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *