रिपोर्ट-अखिलेश राजपूत
कन्नौज। छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना छिबरामऊ पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित और उसकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे की टीम ने यह कार्रवाई की।

मामूली विवाद के बाद हुई थी फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को अंकित चतुर्वेदी निवासी सुभाषनगर, छिबरामऊ ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि अमोल दीक्षित द्वारा अभिषेक चतुर्वेदी को पीछे से हाथ मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद अंकित अपने भाई अनुज चतुर्वेदी, दीपक पाठक और चचेरे भाई अभिषेक के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे।
आरोप है कि वहां अमोल दीक्षित गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसकी मां मुन्नी देवी और पिता अवध बिहारी दीक्षित ने जान से मारने की धमकी दी। विवाद के दौरान अमोल दीक्षित ने कथित तौर पर अनुज चतुर्वेदी को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने से अनुज की मौत हो गई।
दो अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित को 10 नवंबर को फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी से पहले कच्चे रास्ते से दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किया। वहीं उसकी मां मुन्नी देवी को विशुनगढ़ रोड पर ग्राम कुँवरपुर बनवारी के पास से दोपहर करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
लाइसेंसी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद
मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित के कब्जे से 7.65 एमएम (.32 बोर) की लाइसेंसी पिस्टल नंबर RP-124004 बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, पिस्टल की मैगजीन में एक जिंदा कारतूस, नाल में फंसा एक कारतूस और एक अन्य जिंदा कारतूस मिला।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे
- अतिरिक्त निरीक्षक संतोष सिंह चंदेल
- उपनिरीक्षक सुरेश कुमार चतुर्वेदी
- हेड कांस्टेबल सुखवीर सिंह
- कांस्टेबल विपिन कुमार
- कांस्टेबल नरेश गुर्जर
- कांस्टेबल नीरज कुमार
- महिला कांस्टेबल आरती
- महिला कांस्टेबल अनूपा तिवारी
खास बात: छिबरामऊ पुलिस की इस कार्रवाई में हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसकी मां की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है।
