एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर।आज दिनाँक 10,11,2026, को थाना क्षेत्र के ग्राम किथोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे तथा जमकर पथराव हुआ। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम किथोड़ा निवासी शहजाद पुत्र साबिर ने अपने मोबाइल पर प्रधानी से संबंधित कोई स्टेटस लगाया था।

आरोप है कि गांव के ही फरमान पुत्र अशरफ ने स्टेटस देखकर उस पर भडकाउ कमेंट कर दिया। इसी बात को लेकर 9 नवंबर की रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। बताया गया कि 10 नवंबर की शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों के लोग साबिर के आवास पर विवाद का फैसला करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

