ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
आज दिनांक 10.11.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ताशका माजरा स्थित वृद्धजन आवास वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे वृद्ध महिला एवं पुरुषों से आत्मीय संवाद किया गया तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा वृद्धजनों को मिठाई, फल एवं कम्बल वितरित किए गए तथा उनके साथ समय व्यतीत कर वृद्धजनों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए तत्पर है।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने इस अवसर पर कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना रखना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।
0 views
