हरदोई।…… घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन कर सुख-शांति की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन मां के जयकारे लगते रहे।मां श्रवण देवी मंदिर, आर्यकन्या पाठशाला रोड स्थित मां भवानी के मंदिर सहित सांडी मां मंगला शक्ति पीठ में भक्तों ने पहुंच कर मां के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने अपने अपने घरों मैं कन्या भोज कराया मान्यता हैं मां की कृपा से लोगों को सुख-समृद्घि की प्रात्ति होती हैं। कहते हैं कि मां अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हुए उन्हें सुख शांति प्रदान करती हैं।शहर में बाल विद्या भवन परिसर व अग्रवाल धर्मशाला में दुर्गा पंडाल लगाए गए है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना कर महामाई का गुणगान कर रहे हैं। आचार्य ने बताया कि नवरात्र में मां की आराधना से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। मां के भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां भगवती की पूजा करने से लोगों के समस्त क्लेशों का नाश हो जाता हैं। मां अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *